Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

सरगना समेत सात बदमाशों के खिलाफ लगा गैंगस्टर

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने घरों में घुसकर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत सात बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने घरों में घुसकर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत सात बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने घरों में घुसकर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत सात बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से अधिकतर बदमाश जेल से बाहर हैं।

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोनू उर्फ मोहसिन, मोहम्मद हाफिज उर्फ बंगाली, रूपेश, नदीम, सत्यम राय, आशीष चौहान और योगेश गुप्ता उर्फ सोनू संगठित गिरोह बनाकर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करते हैं। मोहसिन गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं और ये कई बार जेल भी जा चुके हैं। जेल से बाहर आते ही गिरोह के सदस्य फिर से अपराध में शामिल हो जाते हैं। अब गिरोह के सरगना व सदस्यों ने अपराध से जो भी चल-अचल संपत्ति बनाई है, उसकी पहचान की जाएगी। इसके बाद पुलिस इन संपत्तियों को जब्त करेगी। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कई संपत्तियों की पहचान भी कर ली है। सभी आरोपी सलारपुर में किराए के कमरे में रहते हैं और पिछले कई सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह ने आम जनता में खौफ फैला रखा है और कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं है। ऐसे में थाना प्रभारी की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के सदस्य वारदात करते समय अपने साथ पिस्तौल भी रखते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *