प्राधिकरण ने नंगली वाजिदपुर गांव के फ्लैट को किया अवैध घोषित

अमर सैनी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने नंगली वाजिदपुर गांव में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां बने फ्लैटों को अवैध घोषित कर दिया है। प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर आम जनता को इन फ्लैटों में निवेश न करने की चेतावनी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित नंगली वाजिदपुर में खसरा नंबर 198, 199 और 168 की भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया है। भू-माफियाओं द्वारा यहां न केवल लैंड यूज में अवैध बदलाव किया गया है, बल्कि आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास भी किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ का कहना है कि अवैध निर्माण होने पर प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा और इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा तथा कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है। जिला प्रशासन और प्राधिकरण की टीम मिलकर कार्रवाई करेगी। प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम जनता से अपील करते हैं कि वे इन अवैध निर्माणों में किसी भी प्रकार का निवेश न करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी।”यह समस्या केवल नंगली वाजिदपुर तक ही सीमित नहीं है। सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर जैसे क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि प्राधिकरण ने कई स्थानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की है और कुछ भवनों को सील भी किया है, लेकिन अवैध निर्माण का कार्य अभी भी जारी है।

भूमाफिया घोषित करेगा प्रशासन
डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी, जिसके लिए प्राधिकरण के अधिकारी कार्ययोजना बना रहे हैं। जो लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, उन्हें भूमाफिया घोषित कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी जगहों पर रजिस्ट्री पर रोक लगाने की भी तैयारी है। इन जगहों पर रजिस्ट्री भी रोकी जाएगी।

सेक्टरों और गांवों की सूची जारी
नोएडा प्राधिकरण की ओर से इन सेक्टरों और गांवों की सूची जारी की गई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सेक्टर-82, 91, 92, 93, 93ए, 93बी, 101, 102, 104, 105, 106, 107, 108, 110, 136, 137, 141, 142, 143, 143ए, 143बी, 144, गांव सलारपुर, हाजीपुर, गेझा तिलपताबाद, भंगेल बेगमपुर, गढ़ी और शाहदरा में अवैध प्लाटिंग की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img