भाई दूज पर जाम से बढ़ी परेशानी

अमर सैनी

नोएडा। वाहनों के दबाव के चलते रविवार को नोएडा की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम लग गया। सुबह से लगा जाम रात तक जारी रहा। देर रात वाहन रेंग-रेंगकर चले। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों बर्बाद करने पड़े।

वहीं, शहर में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कई जगहों पर जाम लगा रहा। कई जगहों पर बीच सड़क पर वाहन खराब होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मेरठ और हापुड़ से नोएडा जाने वाली सड़क समेत संपर्क मार्गों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेरठ से नोएडा अपनी बहन से मिलने आए सुनील ने बताया कि मुरादनगर में पांच किलोमीटर और मोदीनगर में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। मैं सुबह नौ बजे से ही बहन से मिलने के लिए निकला हूं, लेकिन सेक्टर-62 पहुंचने में करीब चार घंटे लग गए। इसके अलावा परिवार के साथ भाई से मिलने आई पायल ने बताया कि मुरादनगर से आने में तीन घंटे लग गए। मैं अपने भाई के घर ट्रैफिक जाम के कारण देरी से पहुंचा। रोडवेज बसों से नोएडा पहुंचे लोगों ने बताया कि मोदीनगर, कादराबाद और मनोटा गांव के सामने बहुत ट्रैफिक जाम रहता है। बस से सफर में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img