राजेश कुमार सिंह ने संभाला रक्षा सचिव का पद भार

नई दिल्ली, 1 नवम्बर : रक्षा मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार एक नवम्बर को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार संभाला। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें अगस्त, 2024 में ओएसडी (रक्षा सचिव-पदनाम) के पद पर नियुक्त किया गया था।

नव नियुक्त रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, देश हमेशा अपने उन बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीदों की असाधारण बहादुरी और बलिदान से देश वासियों को को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के तौर पर शक्ति और प्रेरणा मिलती है।

इससे पहले, राजेश कुमार सिंह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। आरके सिंह ने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान ग्रहण किया है, जो एक दिन पहले यानि 31 अक्तूबर को ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img