पूर्व सांसद डीपी यादव को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

अमर सैनी

नोएडा। पूर्व सांसद और बड़े व्यवसायी डीपी यादव को जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। डीपी यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

डीपी यादव को दिल्ली पुलिस के एक सहायक आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने खुलासा किया कि वे डीपी यादव की हत्या की योजना बना रहे थे। इस चौंकाने वाली जानकारी के बाद डीपी यादव ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित किया है। उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। डीपी यादव ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने फोन पर बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा इस योजना के बारे में चेतावनी दी गई है। डीपी यादव ने बताया कि पुलिस के पास यह इनपुट अपराधियों से पूछताछ के दौरान आया और इस साजिश को नाकाम करने के लिए पुलिस तत्परता से कार्यवाही कर रही है।गौरतलब है कि डीपी यादव उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेताओं में से एक हैं और उनका नाम राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जुड़ा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने विवादों के बावजूद अपने व्यवसाय और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है।

गाजियाबाद में रहते हैं
आपको बता दें कि डीपी यादव मूल रूप से नोएडा के सरफाबाद के रहने वाले हैं। वह फ़िलहाल ग़ाज़ियाबाद के राजनगर में रहते हैं। पिछले दिनों उन्हें पहले हाईकोर्ट ने एक चर्चित मामले में बरी किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें दोषमुक्त क़रार दिया है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img