Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

‘पिंक टिकट’ से राहत लेकिन बेहतर परिवहन की जरूरत

-महिलाओं के लिए मुफ्त सार्वजनिक परिवहन पहल के साथ दिल्ली बना देश का पहला राज्य
- मुफ्त बस यात्रा की पेशकश करने वाला पहला भारतीय राज्य है दिल्ली

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के प्रभाव का मूल्यांकन की रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं को बसों में दी जा रही सुविधा का काफी फायदा हो रहा है लेकिन अब भी सुरक्षा और बेहतर परिवहन की उन्हें दरकार है। यह रिपोर्ट ग्रीनपीस इंडिया ने जारी की। 2024 तक इस योजना के तहत 100 करोड़ से अधिक पिंक टिकट भी जारी किए जा चुके हैं।

इस मुफ्त बस यात्रा योजना ने 75 फीसद महिलाओं को अपने परिवहन खर्चों में बचत करने में मदद की है। योजना लागू होने के बाद 23% महिलाओं ने बसों का अधिक उपयोग करना शुरू कर दिया, रिपोर्ट के मुताबिक इस पहल को वास्तव में शहरों को बदलने के लिए सरकारी बस संचार को बढ़ावा देने, बसों की संख्या में विस्तार करने और प्रथम और अंतिम मील कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर, हम ग्रीनहाउस गैस कम करने और वायु प्रदूषण रोकने जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। लेकिन महिलाओं का कहना है कि शाम 5 बजे के बाद बसों का उपयोग करते समय 77% महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। बस में खड़े होकर यात्रा करने वाली महिलाएं अक्सर भीड़ का शिकार होती हैं।

मुफ्त सार्वजनिक परिवहन पहल:
अक्तूबर 2019 में शुरू की गई योजना के साथ ही दिल्ली, प्रत्येक आयु व तबके की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की पेशकश करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *