ऑपरेशन प्रहार में 75 नशा तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा पकड़ा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान में 75 नशा माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 64 किलोग्राम गांजा सहित भारी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि ये गिरोह ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों के आस-पास स्थित दुकानों पर विशेष नजर रखी गई। इस कार्रवाई में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमों ने जिले भर में छापेमारी की।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा ने बताया कि ये गिरोह युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेल रहा था। उन्होंने कहा, “छात्रों के भविष्य को अंधकारमय करने वाले इन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” पुलिस ने आगे बताया कि इस तरह के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्कूल-कॉलेज के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि छात्रों को नशे से दूर रखा जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img