दिल्ली के प्रशांत विहार में हुई घटना को लेकर चश्मदीदों से बातचीत के दौरान कई अहम बातें आई सामने

दिल्ली के प्रशांत विहार में हुई घटना को लेकर चश्मदीदों से बातचीत के दौरान कई अहम बातें आई सामने

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के प्रशांत विहार में हुई एक घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच सनसनी फैला दी। चश्मदीद गवाह नरेश काद्यान ने बताया कि सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा, “जब यह धमाका हुआ, तो इसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के शीशे गूंजने लगे। मेरा घर इस घटना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।”

नरेश ने तुरंत इस घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को कॉल किया। उन्होंने बताया कि पुलिस 5 से 7 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। “मैंने पुलिस को धुएं से भरा वीडियो दिया, जिससे उन्हें स्थिति का आकलन करने में मदद मिली। उन्होंने कहा की इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस प्रकार की घटनाओं की बढ़ती संख्या से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के बेहतर उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img