Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम में फायरिंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 60 राउंड से ज्यादा चलीं थी गोलियां

दिल्ली के वेलकम में फायरिंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 60 राउंड से ज्यादा चलीं थी गोलियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई फायरिंग के मामले में वेलकम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और कारतूस बरामद हुए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमद, सानू, कासिम, हाशिम और नूर के रूप में हुई है, जो वेलकम इलाके के निवासी हैं।

डीसीपी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे वेलकम इलाके के राजा मार्केट में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद वेलकम थाने की टीम मौके पर पहुंची। वहां से आठ खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और लोहे की रॉड बरामद की गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि जींस कारोबारी शमद और सानू के बीच झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अंधाधुध फायरिंग की गई, जिसमें बालकनी से झगड़ा देख रही 22 साल की लड़की घायल हो गई। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी ने आगे बताया कि हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिससे आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि शमद और सानू जींस का व्यवसाय करते हैं। तीन-चार महीने पहले शमद ने मुनीर नामक व्यक्ति को धोने के लिए जींस दी थी, लेकिन मुनीर ने किसी अंजान व्यक्ति को जींस बेचकर शमद को धोखा दिया। इसके बाद एक महीने पहले शानू ने भी जींस मुनीर को धोने के लिए दी। तीन दिन पहले मुनीर, शानू की जींस वापस करने के लिए वेलकम के क्षेत्र में आया था, लेकिन शमद और उसके साथियों ने शानू की जींस को मुनीर से जब्त कर लिया और उनसे पैसे मांगे। जब शानू को इस बात का पता चला कि जींस समद और उसके साथियों ने जब्त कर ली है, तो वह शनिवार शाम समद की दुकान पर आया और अपनी जींस की मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और अचानक उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img