Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

परिवहन विभाग मिलते ही एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली तो मौके पर बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित

अनिल विज
परिवहन विभाग मिलते ही एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली तो मौके पर बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित

परिवहन विभाग मिलते ही एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली तो मौके पर बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण में मिली कई खामियां, मौके पर जीएम रोडवेज व अन्य स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

यात्री सुविधाओं को जानने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला से दिल्ली बस में किया सफर व यात्रियों से जानी समस्याएं

अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की सीनियर आईएएस अधिकारी से जांच कराई जाएगी और दुकानों के टैंडर व अन्य मामलों की जांच की जाएगी – विज

 

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर – हरियाणा के नवनियुक्त ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज विभाग मिलते ही पूरे एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने आज दोपहर अम्बाला छावनी बस स्टैंड में औचक निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को निलबिंत करने के अनुशंसा सहित निर्देश जारी किए तथा जीएम रोडवेज को कमियां मिलने पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की सीनियर आईएएस अधिकारी से जांच कराई जाएगी और दुकानों के टैंडर व अन्य मामलों की जांच की जाएगी।

परिवहन विभाग का जिम्मेदारी मिलते ही परिवहन मंत्री अनिल विज आज दोपहर अंबाला के बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड के इंक्वायरी काउंटर में बसों के आने-जाने के समय को डिजीटल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर अलॉट किए गए खान-पान के काउंटरों पर दुकानदारों द्वारा सामान को निर्धारित सीमा से आगे रखा था जिसको लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने परिवहन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाने-पीने के सामान के सेंपल लेकर उनकी जांच के निर्देश भी दिए तथा दुकानों के बाहर रखे सामान को इम्पाउंड करने के निर्देश दिए।

शौचालय में सफाई नहीं होने पर बस स्टैंड इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बस स्टैंड पर शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। शौचालय में बदबू व गंदगी मिलने तथा पीने के पानी के पास भी गंदगी मिलने पर उन्होंने बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं, परिवहन अधिकारियों ने तर्क दिया कि सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से यहां गंदगी है, जिस पर अनिल विज ने कहा कि यदि गंदगी थी तो इसकी सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया।

अनिल विज

बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले, जीएम रोडवेज को फटकार

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि आंधी में यह फट गए थे, इस जवाब से मंत्री विज खफा हुए और कहा कि यदि आंधी में साइन बोर्ड फटे थे तो बाद में इन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, बस स्टैंड में बसों के खड़े होने के लिए काउंटर बने हुए है, मगर ज्यादातर बसें काउंटरों पर न लगते हुए आगे खड़ी मिली जिस पर मंत्री विज नाराज हुए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई बस चालक बस को काउंटरों पर न खड़ी कर आगे खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए, इतना ही नहीं बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने वाले बस चालकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए।

परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने अम्बाला से दिल्ली बस में किया सफर

परिवहन मंत्री बनते ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस चालक व यात्रियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को भी जाना। इससे पहले, कुछ छात्राओं ने बसों के समय को लेकर अपनी समस्याएं बताई जिसके जल्द समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।

अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की जांच सीनियर आईएएस अधिकारी से कराई जाएगी – परिवहन मंत्री अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन, ऊर्जा व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें परिवहन विभाग मिला है और वह आज बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को देखने आए थे। उन्होंने कहा कि कुछ करने से पहले देखना जरूरी है और बस स्टैंड पर काफी बुरा हाल है। यात्रियों के बैठने की जगह पर दुकानदारों ने दुकानें खोली हुई है और काउंटर आगे तक लगा रखे हैं। शौचालय की स्थिति खराब है, पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है, बस स्टैंड के बोर्ड फटे पड़े हैं और इसके अलावा अन्य खामियां भी है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) को उन्होंने सस्पेंड किया है। यहां 18 काउंटरों का बस स्टैंड है जबकि बसे आगे खुले में ग्राउंड में खड़ी हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए सही व्यवस्था नहीं है और पंखे बंद पड़े हैं।
——————

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *