थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के छौलस गांव स्थित शिव मंदिर पर राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति खंडित करने के मामले में शिथिलता बरतने के मामले में जारचा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित खारी, सैंथली के चौकी प्रभारी अमित यादव, दो बीट कांस्टेबल समेत चार गाज गिरी है। सभी को निलंबित कर दिया गया है।

आईटी सेल नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह गुर्जर को कार्यवाहक थाना प्रभारी जारचा बनाया गया है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में शिव मंदिर बना है। शिव मंदिर पर रविवार की रात भगवान राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। मूर्ति खंडित किए जाने पर पुजारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी। रात को ही पुलिस प्रशासन द्वारा नई मूर्तियां लगवाई गई थी। मूर्ति खंडित करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यही कारण है कि एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्विलांस की मदद से शरारती तत्वों को पकड़ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img