राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने की बैठक

अमर सैनी

नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की माननीय सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा पात्र महिलाओं तक इनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए कैम्प लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा शासन द्वारा जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान प्रगति से सदस्य को अवगत कराया। तत्पश्चात महिला जनसुनवाई करते हुए माननीय सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में लंबित सभी मामलों का पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र निस्तारण करें तथा इसकी रिपोर्ट आयोग को भी भेजें। सदस्य ने कुमारी मायावती राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं अपना घर आश्रम नोएडा का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कॉलेज एवं अपना घर आश्रम में सभी मूलभूत सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुदृढ़ हैं। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा सौम्या सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कल्याण अधिकारी आशीष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img