घरों में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अक्षय कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों में दो सगे भाई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर 27 तिकोनिया पार्क के शौचालय के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार, सोनू और विशाल के रूप में हुई है। सोनू और विशाल सगे भाई हें। तीनों आरोपी सेक्टर-44 छलैरा नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन तीनों ने मिलकर सेक्टर 39, 49 और 20 थाना क्षेत्र में कई घरों में चोरी की थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ये लोग सेक्टर 27 में एक घर में चोरी करने की योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया। इस बीच इनका एक साथी भोला मौके से फरार हो गया।
अक्षय पर दर्ज हैं 20 केस
पुलिस के मुताबिक अक्षय पर 20, विशाल पर 18 और सोनू पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इन तीनों ने मिलकर सेक्टर 39, 49 और 20 थाना क्षेत्र में कई घरों में चोरी की थी। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 6 चांदी के सिक्के, मंगलसूत्र, 36,610 रुपये नकद, 2 अवैध तमंचे .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 01 अवैध चाकू बरामद किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img