बैंककर्मी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित बैंक में काम करने वाली युवती का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने 13 लाख रुपये भी ठग लिए। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर निवासी विक्रांत सैनी से उसकी कुछ समय पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से मुलाकात हुई। आरोपी ने अपनी प्रोफाइल में अविवाहित लिखा था। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसे विश्वास में लेकर काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे झांसे में लेकर करीब 13 लाख रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी एक ठग है। उसने अपने जाल में कई लड़कियों को फंसाया है। उसने दिल्ली और कई जगहों पर रहने वाली लड़कियों से लाखों रुपये ठगे हैं। उसने कई लोगों से करोड़ों रुपये का उधार भी लिया है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img