बुजुर्ग महिला फ्लैट की गैलरी से नीचे कूदी, मौके पर तोड़ा दम

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में एक बुजुर्ग महिला ने फ्लैट की गैलरी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि महिला ने बीमारी और मानसिक तनाव के चलते जान दी है।

थाना बिसरख क्षेत्र के महागुन माइवुड्स हाउसिंग सोसायटी में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे 55 वर्षीय महिला ने टावर के फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक ही बेटा है जो उत्तराखंड में रहता है। उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। वह यहां अकेली रहती थी। महिला की पहचान उमा त्रिवेदी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड का कारण पता चल पाया। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img