प्राधिकरण ने लांच की आवासीय भूखंड योजना, ई-बोली से होंगे आवंटित

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में 25 आवासीय भूखंडों की योजना लांच की है। इस योजना के तहत आवेदक को 23 अक्टूबर तक ईएमडी जमा करानी होगी। 25 अक्टूबर तक दस्तावेज जमा कराए जा सकेंगे। प्राधिकरण ने
ये भूखंड शहर के सात अलग-अलग सेक्टरों में हैं।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इन भूखंडों का आवंटन ई-बोली के जरिए किया जाएगा। ये भूखंड सेक्टर-30, सेक्टर 43, सेक्टर 44, सेक्टर 99, सेक्टर 105, सेक्टर 122 और सेक्टर 151 में हैं। इनमें से सिर्फ सेक्टर-151 में ही नए भूखंड हैं, बाकी जगहों पर सरेंडर या आवंटन रद्द भूखंड हैं। इस योजना में 120 से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं। अन्य योजनाओं की तरह इनका आवंटन भी ई-बोली के जरिए किया जाएगा। जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, उसे भूखंड आवंटित किया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिन सेक्टरों में ये भूखंड हैं, उनकी आवंटन दर ही भूखंड का आरक्षित मूल्य होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने आवेदन का समय समाप्त होने के बाद अगले महीने ई-बोली प्रक्रिया की जाएगी। आवेदकों को ई-मेल के जरिए बोली की तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी।

पहले भी लांच की थी आवासीय भूखंड योजना
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि 25 से अधिक भूखंड और खाली पड़े हैं, जिन पर कोई विवाद नहीं है। इन भूखंडों को दूसरे चरण की योजना में लाया जाएगा। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में नोएडा प्राधिकरण 376 आवासीय भूखंडों की योजना लेकर आया था। ये भूखंड सेक्टर-41, 43, 44, 47, 48, 49, 51, 52, 53, 56, 61, 70, 71, 72 में थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img