मंदिर में जल रहे दीपक से फ्लैट में लगी आग, लपटें देख उड़े होश

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 1 सोसायटी में स्थित एक फ्लैट में रविवार देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि फ्लैट की बालकनी में जल रहे दीपक से आग लगी है। राशियों की सूचना पर पहुंचे मेंटेनेंस के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था। आग से बालकनी में रखा सामान और कमरे में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक सोसायटी के ओम टावर के फ्लैट नंबर 1610 की बालकनी के कुछ हिस्से में निवासी द्वारा मंदिर बनाया गया है। रविवार रात को निवासी ने पूजा करने के लिए मंदिर में दीपक जलाया। पूजा करने के बाद सभी फ्लैट के अंदर चले गए। हवा के कारण कपड़े ने दीपक से आग पकड़ ली। यह देखते-देखते बालकनी में फैल गई। इस वजह से बालकनी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
सोसायटी परिसर में टहल रहे कुछ लोगों ने आग को लगता हुआ देखा तुरंत फ्लैट मालिक और मेंटेनेंस कर्मचारियों को सूचित किया। इसके बाद मेंटेनेंस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। कर्मचारियों को कहना है कि आग से बालकनी में रखा सामान जला है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img