सड़क किनारे खड़े ट्रक से बैटरी चोरी का वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित फैक्ट्री क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक की बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। एक मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में काली पेंट और टीशर्ट पहने एक युवक सड़क किनारे खड़े हेल्पर साइड का शीशा तोड़कर गेट खोल लेता है। इधर-उधर देखने के बाद वह गेट खोलकर ट्रक में घुस जाता है। कुछ सेकेंड में ही वह ट्रक में रखी दोनों बैटरी के तार निकाल देता है। इसके बाद बैटरी को ट्रक के दरवाजे के पास रख लेता है। नीचे उतरकर बाइक सवार अपने साथी का इंतजार करता है। कुछ ही सेकेंड में सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर हेलमेट लगाकर साथी आ जाता है। आरोपी ट्रक में खिड़की के सहारे रखी दोनों बैटरी एक-एक करके बाइक की सीट पर रख लेता है। बैटरी को पकड़कर खुद भी पीछे बैठ जाता है। दोनों युवक बैटरी लेकर फरार हो जाते हैं। यह घटना 29 सितंबर की सेक्टर-63 के जे ब्लॉक की दिनदहाड़े की बताई जा रही है। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर एनईए के पदाधिकारियों ने भी चिंता जताई है। बताया है कि कुछ दिन पहले चोर मेनहॉल का कवर चोरी कर ले गए गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img