केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लोधी रोड पर लगाई झाड़ू, एकत्र किया कचरा

नई दिल्ली, 2 अक्तूबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गांधी जयंती के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बुधवार को लोधी कॉलोनी रोड के समीप ‘स्वच्छता अभियान’ में श्रमदान किया।

इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू के स्वच्छता के प्रति आग्रह को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूं कि आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता के इस पावन अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अपने आस-पास के परिवेश की स्वच्छता के लिए प्रतिदिन अपना योगदान दें। वहीं, स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने एम्स अस्पताल परिसर में स्वच्छता के बाबत श्रम दान किया। उनके साथ निदेशक, प्रोफेसर, डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने कचरा और अन्य कूड़ा एकत्र किया।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img