एम्स ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर एम्स दिल्ली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानों ने जवाहरलाल नेहरू सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान किया।

दरअसल, एम्स के मुख्य अस्पताल के रक्त बैंक व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था जिसमें जनसेवा के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने वाले 19 लोगों और 47 स्वयं सेवी संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के मुखिया डॉ हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि 19 रक्तदाताओं में सौंवी बार रक्तदान करने वाले एक व्यक्ति के साथ दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप के एक रक्तदाता और चार जोड़े (महिला व पुरुष) भी शामिल थे। समारोह में एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास, पदमश्री प्रकाश सिंह, आईपीएस रोबिन हिबू और एयर वाईस मार्शल अनुपम अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img