कांग्रेस प्रत्यशी प्रदीप चौधरी बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का जनता मूड बना चुकी

कालका मार्किट डोर टू डोर प्रचार में उमड़ी हजारों की भीड

कांग्रेस प्रत्यशी प्रदीप चौधरी बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का जनता मूड बना चुकी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका 1 अक्टूबर : कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के चुनाव प्रचार को लेकर आज कालका बाजार में डोर टू डोर अभियान में हजारों की भीड़ उमड़ आई। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के झंडों, बैनरों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने कालका बाजार में डोर-डोर चुनाव प्रचार किया।

विधायक प्रदीप चौधरी ने दुकानदारों से मिलकर वोट की अपील की। डोर टू डोर कालका मंडी से रेलवे रोड और फिर काली माता मंदिर से फिर वापिस मंडी पहुंचे। चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्तुबर को पिंजौर में डोर टू डोर मार्केट की जाएगी और इसके लिए पिंजौर गार्डन पर 3:30 बजे इकट्ठे होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कालका में बहुत बड़ा माहौल बना हुआ है। बीजेपी अपनी हार मान चुकी है। हमें हर बूथ पर बढ़त मिल रही है। बाहरी लोगों पर कालका की जनता को कोई विश्वास नही रहा है। ये लोग चुनाव के बाद अंबाला चले जाएंगे। चौधरी ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है और हम कालका के विकास में कोई कमी नही छोड़ी गई।

असली मुद्दों से भाग रही भाजपा, जनता को गुमराह कर रही

प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कालका में लोगों को गुमराह कर रही है और जो जनता के असली मुद्दे हैं उनसे भाग रही है। बीते 10 साल बीजेपी ने कुछ नही किया और आज विकास के दावे किए जा रहे है। हमने कालका का हर मुद्दा उठाया लेकिन कालका के विकास को लटकाया गया। सड़कों, पीने के पानी, रोजगार, विकास को लेकर बीजेपी ने कुछ नही किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img