लुधियाना का घुंगराली बायोगैस प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा; मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

लुधियाना का घुंगराली बायोगैस प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा; मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

* मुख्यमंत्री ने गांववासियों से टेलीफोन पर की बातचीत

* पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कोई ढिलाई न बरतने की नीति दोहराई

* मामले का उचित ढंग से हल करके शेष पंजाब के सामने मिसाल कायम करने के लिए ग्राम वासियों का किया धन्यवाद

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लुधियाना के गांव घुंगराली में स्थापित हो रहा बायोगैस प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा।

गांव वासियों से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदूषण को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने गांव वासियों को स्पष्ट रूप से जानकारी दी कि प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में किसी को भी प्रदूषण फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव वासियों को बताया कि प्लांट मालिकों ने राज्य सरकार के साथ लिखित समझौता किया है कि उनका प्लांट पर्यावरण संबंधी सभी नियमों का पालन करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण नियमों का कोई भी उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्लांट को फिर से शुरू करने में राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए गांववासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपनी सकारात्मक सोच के कारण गांववासियों ने सरकारी कार्यों में सार्वजनिक सहयोग की एक नई मिसाल कायम की है। भगवंत सिंह मान ने गांव वासियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही गांव में होने वाले खेल मेले में शामिल होंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img