Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

झूठ की गारंटियों का टोकरा लेकर गली-गली-गांव-गांव घूम रही है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल

डा. राजीव बिंदल
झूठ की गारंटियों का टोकरा लेकर गली-गली-गांव-गांव घूम रही है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल

झूठ की गारंटियों का टोकरा लेकर गली-गली-गांव-गांव घूम रही है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल

हिमाचल के बाद हरियाणा में झूठी गारंटियां परोसने में जुटी है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल

कांग्रेस ने हिमाचल का भट्टा बैठाया, कर्मचारियों को वेतन देने तक का पैसा नहीं : बिंदल

पंचकूला में हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने हरियाणावासियों को किया सतर्क – बोले – कांग्रेस के मनसूबों को पूरा ना होने दें

रिपोर्ट : कोमल रमोला
पंचकूला, 1 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव बिंदल ने पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को जमकर लताड़ा। श्री बिंदल ने कांग्रेस की गारंटियों को झूठ का टोकरा बताया। उन्होंने कहा कि इसी झूठ के टोकरे को लेकर कांग्रेस हिमाचल आई थी और लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की। दो साल में कांग्रेस ने हिमाचल का भट्टा बैठा दिया। प्रदेश का विकास पूरी तरह बंद हो गया है।

तनख्वाह, पैंशन के लाले पड़ गए और कांग्रेस की गारंटियां भी पूरी नहीं हुई। प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, जिला महामंत्री परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े लीडर जहां भी जाते हैं हिमाचल और कर्नाटक की सरकार को रॉल मॉडल बताते हैं। कांग्रेस की पोल खोलते हुए श्री बिंदल ने कहा कि चुनाव के समय प्रियंका गांधी हिमाचल आई थी और कहा था कि 18 साल से ऊपर की 28 लाख बहनों को 1500 रुपये हर माह देंगे, एक लाख सरकार नौकरी और 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 22 महीने में एक भी नौकरी हिमाचल में युवाओं को नही मिली। कांग्रेस का 300 यूनिट बिजली देने का वादा भी नहीं निभाया, उलटा 125 यूनिट बिजली भी बंद कर दी।

 

राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बिजली फ्री देने की बजाए महंगी कर दी। आज हिमाचल में हरियाणा से भी महंगी बिजली है। हिमाचल में सीमेंट भी महंगी है। डीजल पर 8 प्रतिशत वैट वृद्धि की , स्टेम्प ड्यूटी बढ़ाई और राशन के दामों में इजाफा किया। एचआरटीसी में महिलाओं को दी जाने वाली सब्सिडी भी कांग्रेस ने बंद कर दी। हिमाचल की कांग्रेस सरकार के पास कर्मचारियों का वेतन देने के पैसे भी नहीं है।

प्रेस के माध्यम से हरियाणावासियों को सतर्क करते हुए हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गारंटियों के नाम पर झूठ का पुलिंदा लेकर हरियाणा में आई है। वही झूठी गारंटियों का टोकरा हरियाणा के गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में कांग्रेस पार्टी लेकर घूम रही है। डॉ० बिन्दल ने कहा कि हरियाणा में सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस इसी प्रकार की झूठी गारंटियां परोस रही है और अपनी काठ की हांडी को दोबारा चूल्हे पर चढ़ाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के मनसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *