Agra: राम के स्वागत को तैयार है आगरा में जनकपुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राम के स्वागत को तैयार है आगरा में जनकपुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

हर तरफ जगमगाती रोशनी, वातावरण में गूंजती रामायण की भक्तिमय चौपाईयां और लहराते भगवा ध्वज। भगवान राम के स्वागत में मिथिलानगरी राममय हो गई। जहां देखो भगवान के भक्ति के रंग बिखरे हैं और सिया को ब्याहने आने वाले श्री राम के स्वागत की तैयारियां हैं। कहीं आकर्षक झांकियां तो कहीं जनक महल को निहारने श्रद्धालु। आज श्रीजनकपुरी महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर व श्रीफल फोड़कर किया। संस्कार पाठशाला भोगीपुरा के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

समुन्द्र मंथन, झूला झूलते राधा-कृष्ण, अशोक वाटिका में श्रीराम की मुदिरा लेकर पहुंचने हनुमान जी और सीता स्वयंवर की आकर्षक झांकियां हर स्रद्धालु को कुछ देर ठहरे के लिए विवश कर रही हैं। जनकपुरी महल का जगमग रोशनी से नहाता विहंगम और सुन्दर दृष्य हर किसी को लुभा रहा है। मानों त्रेता की मिथिला नगरी में प्रवेश कर लिया हो। उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री मुनैन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह, राहुल सागर, मनोज वर्मा, सचिन गर्ग,संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, सतीश शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ वर्मा आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img