Moradabad: मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा उठाएंगी संसद में चिट फंड कम्पनियों पर बने बट्स कानून को सही पालन कराने की मांग

मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा संसद में चिट फंड कम्पनियों पर बने बट्स कानून को सही पालन कराने की मांग उठाएंगी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ज्ञापन के बाद निर्णय लिया। चिट फंड कम्पनियों की धोखाधड़ी से करोड़ों निवेशक परेशान हैं। सरकार ने निवेशकों के पैसे वापस दिलाने के लिए क़ानूम भी बनाया पर उसका पालन सरकार नहीं करा पा रही इसी को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एक ज्ञापन मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा को सौंपा जिसमें कहा कि चिट फंड कम्पनियों ने तकरीबन 40 करोड़ लोगो को चूना लगाया है। जिसके बाद सांसद रुचि वीरा ने एलान किया कि संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img