Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra Crime: आगरा में दबंगों ने पार्किंग-कर्मचारी को जबरन कार में बैठाया, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आगरा में दबंगों ने पार्किंग-कर्मचारी को जबरन कार में बैठाया, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आगरा में रामबाग पुलिस चौकी के पास कल दिनदहाड़े अपहरण की घटना हुई। बजरंग दल लिखी कार में चार-पांच युवक आए। पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी को उठाकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मुकदमा लिखा है। आरोपियों ने अपहृत को टूंडला पुलिस के सुपुर्द किया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। रामबाग चौराहे पर नित्य की तरह भीड़ थी। चौराहे के पास एक कार आकर रुकी। उसके पर बजरंग दल का स्टीकर लगा था।

बताया जा रहा है कि कार सवार चौराहे पर मौजूद पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी राजा को कार में डालकर ले गए। आरोपियों से एक के हाथ में डंडा लगा हुआ था। किसी राहगीर ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपित आगरा से टूंडला थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर टूंडला अनुज कुमार ने बताया कि टूंडला क्षेत्र के बजरंग दल से जुड़े युवकों ने पार्किंग कर्मचारी को पकड़ा था। उनका आरोप था कि उनके एक परिचित के साथ मारपीट हुई थी। उन्होंने युवक को लेकर आए लोगों से कहा कि घटनास्थल एत्मादुद्दौला का है। वहां पर ही मुकदमा दर्ज कराएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *