Noida Crime: नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 126 में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों, राहुल और अशोक, को रायपुर तिराहे के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वे लूटपाट में करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इसी बाइक से लोगों के मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान राहुल और अशोकके रूप में हुई है, जिनका संबंध राजस्थान और उत्तराखंड से है, लेकिन वर्तमान में वे दिल्ली और फरीदाबाद में रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img