Delhi Crime: दिल्ली के खजूरी खास में मामूली विवाद पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के खजूरी खास में मामूली विवाद पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ड्यूटी पर जा रहे 23 साल की युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़ी टीवी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 5 से 7 थी.

मृतक की पहचान सन्नी के तौर पर हुई है. सन्नी खजूरी खास इलाके का रहने वाला था. वह बस अड्डा में बसों में सवारी बिठाने का काम करता था.सन्नी के परिजनों का कहना है कि रात तकरीबन 9:00 बजे सन्नी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था. इस दौरान जब सन्नी खजूरी खास के नाला रोड के पास पहुंचा तभी 5 से 7 लोगों ने उसे घेर लिया और उन्होंने चाकू से सन्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

सन्नी का भाई गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सन्नी के परिवार में मां बाप के अलावा एक भाई और एक बहन भी है. सन्नी के परिजनों का कहना है कि सनी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था उन्हें नहीं पता कि वह कौन लोग हैं जिन्होंने सन्नी पर हमला कर उसकी जान ली है.बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिस से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही हत्या के वजह का पता चल पाएगा.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img