Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Delhi: दिल्ली पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, गिरने से हुई मौत

दिल्ली पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, गिरने से हुई मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम के घेरने पर छेनू पहलवान गिरोह के एक बदमाश ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से बदमाश बुरी तरह से घायल हो गया। क्राइम ब्रांच ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जाकिर अंसारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वेलकम निवासी बदमाश सोनू पर 10 आपराधिक केस मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि छेनू गिरोह के बदमाश स्कार्पियो में अथियार लेकर जा रहे है।

क्राइम ब्रांच ने शाहदरा फ्लाईओवर पर मानसरोवर पार्क के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश घबरा गया । सोनू नाम का बदमाश कार से उतरा और भागने लगा.पेड के सहारे कूदने के दौरान टहनी टूट लगा गई और वह सिर के बल नीचे जा गिरा। पुलिस ने स्कार्पियो सवार सीलम्पुर निवासी छोटा अफसर, नदीम, आबिद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। शोएब को छोड़कर बाकी लोगों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। नदीम पर मकोका का केस दर्ज है। कार से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर व कारतूस बरामद किए हैं।

परिवार का कहना है कि जाफराबाद थाने में दर्ज मार-पिटाई के केस में बृहस्पतिवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में तारीख थी। वह कार से अपने दोस्तों के साथ कोर्ट जा रहा था। आरोप लगाया कि जो लोग कोर्ट जा रहे थे, हथियार लेकर नहीं जाते। झूठे केस में फंसाया गया। सोनू के परिवार ने मजिस्ट्रेट जांच करवाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *