अरविंद केजरीवाल 15 दिनों में खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, संजय सिंह बोले-‘हमें सुरक्षा की चिंता’

अरविंद केजरीवाल 15 दिनों में खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, संजय सिंह बोले-‘हमें सुरक्षा की चिंता’

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की जनता को मंगलवार को अपना नया सीएम मिल गया। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देते ही दिल्ली की कमान आतिशी के हाथों में आ गई है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अब अरविंद केजरीवाल सभी सुविधाएं भी छोड़ देंगे। आतिशी के सीएम बनने के बाद आज सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बताया कि अरविंद केजरीवाल अगले एक हफ्ते में सरकारी आवास खाली कर देंगे। संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल अब जनता की अदालत में जाएंगे और उनसे ईमानदारी का सर्टिफिकेट मांगेंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार को एलजी वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते में अपना सराकारी बंगला खाली कर देंगे। संजय सिंह ने कहा कि अब केजरीवाल जनता की अदालत में जाएंगे। जनता के बीच रहकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट मांगेंगे। मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदार साबित करके रहेगी। संजय सिंह ने आगे बताया कि केजरीवाल नहीं होंगे तो दिल्ली के लोगों का क्या होगा?

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल को बतौर सीएम जो सुविधाएं मिल रही थीं, वह भी वो छोड़ देंगे। इसके बाद उनकी सुरक्षा को खतरा होगा, उनपर कई तरह के हमले हो चुके हैं। संजय सिंह ने कहा कि हमने समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरी रक्षा स्वयं ईश्वर करेगा। संजय सिंह ने कहा कि सरकारी आवास छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल को कौन सा बंगला मिलेगा, यह तय नहीं हो पाया है। संजय सिंह ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से केजरीवाल को नया ठिकाना कहीं न कहीं मिल ही जाएगा।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img