सोसायटी में पानी न आने से लोग परेशान

अमर सैनी

नोएडा। मेंटेनेंस प्रबंधन की लापरवाही के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के निवासियों को मंगलवार सुबह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। प्रबंधन ने सोसायटी में देर रात मोटर नहीं चलाई। इससे भूमिगत पानी की टंकी नहीं भरी। ऐसे में सुबह पानी न आने से निवासियों को परेशानी हुई। आरोप है कि प्रबंधन सोसायटी का सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं कर रहा है। सोसायटी के निवासी चंदन ने बताया कि देर रात 12 बजे मोटर चलाने और भूमिगत पानी की टंकी भरने की जिम्मेदारी मेंटेनेंस प्रबंधन की है। सोमवार रात मेंटेनेंस प्रबंधन के कर्मचारियों ने पानी की मोटर नहीं चलाई। भूमिगत पानी की टंकी न भरने के कारण मंगलवार सुबह निवासियों ने घर पर नल खोला तो पानी नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने मेंटेनेंस को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शिकायत की। निवासी मेंटेनेंस कार्यालय भी गए। वहां पता चला कि कर्मचारी रात को सो गए थे, जिसके कारण पानी की टंकी नहीं भरी। प्रबंधन की लापरवाही के कारण सोसायटी के चारों टावर के करीब 600 परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सुबह मोटर चलाकर भूमिगत पानी की टंकी को भरा गया। इसके बाद करीब 10 बजे लोगों के घरों में पानी आया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img