दिल्ली में डेंगू से एक और मौत

नई दिल्ली, 16 सितम्बर : मानसून की अवधि लंबी होने के साथ दिल्ली में मच्छर जनित रोगों के प्रसार में वृद्धि जारी है जिसके चलते सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज की डेंगू से मौत हो गई। इसके साथ ही दिल्ली में डेंगू से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले लोकनायक अस्पताल में डेंगू के कारण एक मरीज की मौत दर्ज की गई थी।

अस्पताल की प्रवक्ता पूनम ढांडा ने बताया कि 32 साल के एक मरीज को 10 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था जो बंगाल का रहने वाला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज डेंगू हेमरेजिक फीवर की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद मरीज की परेशानी बढ़ती गई और वह मल्टीपल ऑर्गन डिफ्यूजन सिंड्रोम की स्थिति में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दोनों ही स्थितियां खतरनाक होती हैं। इन स्थितियों में मरीज के बचने की संभावना कम होती है। मरीज को अगर इस स्थिति पहुंचने से पहले अस्पताल लाया जाए तो बचने की संभावना अधिक रहती है।

पूनम ढांडा ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 13 संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। मौजूदा समय में अस्पताल में डेंगू के कन्फर्म 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। एक जुलाई से अब तक डेंगू के 74 मरीज अस्पताल में आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस साल राजधानी दिल्ली में डेंगू के 650 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बारिश के बाद दिल्ली में एक बार फिर से डेंगू के मामलों में इजाफा होना शुरू हो गया है। पिछले साल यानी 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। गौरतलब है कि पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले एमसीडी ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img