द‍िल्‍ली पुल‍िस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर,उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में करते थे सप्लाई

द‍िल्‍ली पुल‍िस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर,उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में करते थे सप्लाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली पुल‍िस क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज की टीम ने ओड‍िशा से दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में गांजे की अवैध तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ग‍िरोह के दो आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है, ज‍िनकी पहचान साहब सिंह और प्रदीप कुमार के रूप की गई है. दोनों तस्‍कर हर‍ियाणा के सोनीपत ज‍िले के घासौली गांव के रहने वाले हैं. इनके पास से 120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया ज‍िसको ट्रक में बनी गुप्‍त कैविटी में छ‍िपाकर रखा गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है.

डीसीपी सतीश कुमार के मुताब‍िक, क्राइम ब्रांच की एनआर-I टीम के एसआई योगेश कुमार को दिल्ली/एनसीआर के इलाकों में गांजे की आपूर्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इस जानकारी को लोकल सोर्स और टेक्‍नीकल जांच पड़ताल के जरिए से और विकसित किया गया, जिसमें एक ट्रक में गांजे को छिपाकर ओड‍िशा से दिल्ली लाया जा रहा है. इसके बाद संदिग्ध फोन नंबरों को सर्व‍िलांस पर रखा गया था. इसके बाद एसीपी व‍िवेक त्‍यागी की न‍िगरानी में इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में टीम का गठन क‍िया गया. फिर स्मृति पार्क, सेक्टर ए-1, नरेला के पास ट्रैप लगाया गया.

इनपुट के आधार पर पुल‍िस टीम ने संद‍िग्‍ध ट्रक को रोका और 2 लोगों को पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान साहब सिंह और प्रदीप कुमार के रूप बताई. ट्रक की बारीकी से तलाशी ली गई तो, कुल 6 प्लास्टिक बैग मिले, ज‍िसमें 120 किलोग्राम गांजा बरामद क‍िया गया. इसके बाद दोनों आरोप‍ियों के ख‍िलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20/25/29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. ड्रग पेडलर अपने कॉन्‍टेक्‍ट के लोगों को मादक पदार्थ की सप्‍लाई करने को नरेला आए थे. आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के बाद पुल‍िस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img