वाहनों पर काली फिल्म लगाने वाले वाहनों के पुलिस ने काटे चालान

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चार पहिया वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले सावधान हो जाएं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह के मार्गदर्शन में और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में आज एसीपी-वन नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत चरखा गोल चक्कर के आसपास भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत काली फिल्म लगे वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एडीसीपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी पीसीआर, पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार गश्त की जाए और संदिग्ध दिखने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाए। चार पहिया वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाने वालों का चालान करने के साथ ही मौके पर ही वाहन से काली फिल्म उतरवाई जाए। गौरतलब हो कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अवैध रूप से टियरड्रॉप व काली फिल्म लगे वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रही हैं। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त है। इस जांच अभियान का मकसद सिर्फ नियमों का पालन कराना है, इसलिए सख्ती बरती जा रही है। सड़क पर दौड़ रहे बेतहाशा ऑटो व ई-रिक्शा से जहां शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है, वहीं महंगी लग्जरी कारों में खुलेआम काले शीशे लगवाकर लोग बेखौफ घूम रहे हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img