आगरा में कुत्ता, बिल्ली सहित पालतू जानवारों के लिए बनेगा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां भी मिलेंगी

आगरा में कुत्ता, बिल्ली सहित पालतू जानवारों के लिए बनेगा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां भी मिलेंगी

रिपोर्ट: आकाश जैन,राजेश तौमर

आगरा में हर रोज 30 से 40 छोटे जानवरों की मौत हो रही है। जानवरों के मरने के बाद उनको इधर-उधर बोरियों भर कर फेंक दिया जाता है अथवा उनको जमीन में गाढ़ दिया जाता है। ऐसे में आगरा नगर निगम द्वारा छोटे जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट बनाया जा रहा है। जहां लोग अपने पालतू जानवरों सहित अन्य जानवरों को भी ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर सकते है।

आगरा नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुबेरपुर में नगर निगम करीब 1500 मीटर भूमि पर इस छोटे जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए प्लांट का निर्माण कराने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए निजी कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। प्लांट का निर्माण नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत कराया जा रहा है। प्लांट सीएनजी.पद्धति पर आधारित होगा जिससे अंतिम संस्कार के समय किसी भी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होगा। पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए चार्ज लिया जाएगा, बंदर सहित स्ट्रीट डॉग के लिए कोई चार्ज नहीं ​लिया जाएगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img