पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के लगी गोली

अमर सैनी
नोएडा।थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गुलेल गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश
कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करते हैं। इन्हें बेचकर मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस सेक्टर-34 कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस पर बाइक असंतुलित होने से दोनों बदमाश गिर गए। उन्होंने नाले की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने को कहा। बदमाशों ने बैग से पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुमित बेनीवाल पुत्र सोहनलाल बेनीवाल निवासी बागपत के पैर में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा साथी भागने लगा। कांबिंग के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे की पहचान शुभम पुत्र वीरपाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई।

दिल्ली एनसीआर के थाने में कई मुकदमे दर्ज
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस व 315 बोर का एक खाली कारतूस तथा चोरी के 4 लैपटॉप बरामद हुए हैं। एक लैपटॉप थाना फेज-1 क्षेत्र से कार का शीशा तोड़कर चोरी किया गया था। दोनों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img