प्लॉट बेचने के बहाने प्रॉपर्टी डीलर से ठगी

अमर सैनी

नोएडा। प्रॉपर्टी डीलर से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि प्लॉट बेचने के बहाने उससे 31 लाख रुपये ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल 2022 को महिपाल अपने दो साथियों सुखपाल और यतेंद्र के साथ उसके ऑफिस आया। उन्होंने कहा कि सुखपाल और यतेंद्र के पास 2010 वर्ग मीटर का आबादी वाला प्लॉट है। वे प्लॉट बेचना चाहते हैं। पीड़ित के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच प्लॉट का सौदा तीन करोड़ 45 लाख 72 हजार रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने बयान के तौर पर आरोपी पक्ष को 31 लाख रुपये दे दिए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बेचने का फर्जी और जाली एग्रीमेंट तैयार कर लिया और पैसे लेने के बावजूद प्लॉट उसके नाम ट्रांसफर नहीं किया। आरोपी पक्ष ने इस प्लॉट को एक फर्म के मालिक के नाम ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के बार-बार कहने के बावजूद भी आरोपी पक्ष ने प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं की। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिपाल और दो सगे भाइयों सुखपाल और यतेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img