दिल्ली के सोनिया विहार में पटाखे के गोदाम में लगी भीषण आग, कमरे के अंदर झुलसा हुआ शव बरामद

दिल्ली के सोनिया विहार में पटाखे के गोदाम में लगी भीषण आग, कमरे के अंदर झुलसा हुआ शव बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान पट्टी में पटाखे के गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस आग में एक शख्स की मौत हो गई है.दमकल विभाग के मुताबिक तड़के तकरीबन 4:00 बजे पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना मिली,सूचना मिलते ही पांच दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया, जिसे आग पर काबू पा लिया है. इस आग में एक शख्स की मौत हो गई है, जो गोदाम में केयरटेकर के तौर पर काम करता था. शुरुआती जांच में पता चला है कि गोदाम मालिक कृष्णा है. जिन्होंने जावेद को किराए पर गोदाम दिया था. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लापरवाही से मौत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं स्थानीय पार्षद का कहना है कि अवैध तरीके से पटाखे का गोदाम था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जो भी आरोपी होगा इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img