Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Crime: नोएडा में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Noida Crime: नोएडा में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह का सरगना रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस गिरोह के अन्य दो सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन कार, अवैध तमंचा और मास्टर चाबी बरामद हुई है। शातिर चोर अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा– एनसीआर क्षेत्र में कार चोरी करते थे। अब तक इन्होंने दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी के वाहनों को मुरादाबाद में बेचते थे। गिरोह ज्यादातर पुरानी गाड़ियों को अपना निशाना बनाता था।

थाना सेक्टर फेज 1 पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आसिफ सिद्दीकी, अकील और परवेज आलम उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों की ज्यादा चोरी करते थे, क्योंकि उन्हें चुराकर बाहर ले जाना और फिर कबाड़ में बेच देना काफी आसान होता है। जल्दी कोई उन्हें कोई ट्रेस भी नहीं कर पाता और यह कार के नंबर प्लेट को नकली नंबर प्लेट से बदल भी देते थे।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घूमते रहते हैं और मौका पाकर पुराने चार पहिया वाहन, जो आसानी से मास्टर की से खुल जाते हैं, उनकी चोरी करते थे। गैंग गाड़ी चोरी करके दिल्ली के खलील अहमद उर्फ खान और सहारनपुर के रहने वाले नदीम को देते थे। बाद में खलील अहमद और नदीम पुरानी गाड़ियों को बेचने और कटवाने का काम करते थे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *