दिल्ली में कांग्रेस का BJP-AAP को झटका, बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी में कराया शामिल

दिल्ली में कांग्रेस का BJP-AAP को झटका, बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी में कराया शामिल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है. चुनावी जीत सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख दलों के बीच अभी से सियासी उठापटक शुरू हो गया है. आप, कांग्रेस और बीजेपी हर हथकंडे को आजमा कर खुद को मजबूत करने के साथ विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश में लगी हुई है. इस क्रम में बीजेपी ने 25 अगस्त को आप के पांच पार्षदों को अपनी पार्टी में मिला लिया था. अब कांग्रेस ने आप और बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए बड़ी संख्या में आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को अपने दल में शामिल करा लिया है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तिमारपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर विधानसभा के बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई. पूर्व निगम पार्षद और तिमारपुर विधानसभा प्रत्याशी अमरलता सांगवान के पार्टी में शामिल होने को खुद की घर वापसी बताई. कांग्रेस में शामिल हुई सांगवान ने कहा कि उनका बीजेपी से मोहभंग हो गया है. वहां बोलने की आजादी नहीं थी. वे वहां घुटन महसूस कर रही थीं.

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img