एचएएल के नए सीएमडी बने डीके सुनील

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 1 सितम्बर : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के निदेशक डॉ. डी. के. सुनील ने रविवार को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) का पद भार संभाला। उन्होंने, रविवार को निवर्तमान सीएमडी सी. बी. अनंथाकृष्णन का स्थान ग्रहण किया ।

वर्तमान में, इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास निदेशक के रूप में कार्यरत डॉ. सुनील 1987 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में एचएएल में शामिल हुए थे और उन्हें कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं में लगभग 37 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने डिजाइन, उत्पादन, गुणवत्ता वृद्धि और ग्राहक सहायता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में, रडार पावर सप्लाई, वॉयस एक्टिवेटेड कंट्रोल सिस्टम, कंबाइंड इंट्रोगेटर ट्रांसपोंडर जैसी नई तकनीकें विकसित की गईं, जो कंपनी के लिए नए विकास क्षेत्र बन गए हैं। सहयोग में अग्रणी, डॉ. सुनील ने डेटालिंक के लिए आईआईटी कानपुर और वॉयस रिकग्निशन तकनीकों के लिए आईआईआईटी हैदराबाद जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img