Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह बने वायुसेना उप प्रमुख

- वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभालने का अनुभव
- वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभालने का अनुभव

नई दिल्ली, 1 सितम्बर : भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख पद पर पदोन्नत एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने रविवार को वायुसेना मुख्यालय में अपना नया कार्य भार संभाला। इससे पहले एयर मार्शल ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल तेजिंदर को 13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। वे 4500 घंटे से अधिक उड़ान के अनुभव वाले श्रेणी ‘ए’ योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं, वे रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन, एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाली है और वे जम्मू और कश्मीर में एयर ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे शिलांग, मेघालय में भारतीय वायुसेना के पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी थे।उन्हें राष्ट्रपति द्वारा 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *