पुलिस ने गंग नहर में डूब रहे युवक की बचाई जान

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गंग नहर में छलांग लगा दी। इस बीच बिलासपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए गंग नहर में कूदकर युवक को बचा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मानसिक तनाव के चलते युवक ने गंग नहर में छलांग लगाई थी। देर रात काउंसलिंग करने के बाद पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया।
बिलासपुर कस्बे का रहने वाला तैय्यूम सैफी पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा है। उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिसके चलते वह शुक्रवार रात को क्षेत्र से गुजर रही गंग नहर में आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। अचानक वह पुल से कूद गया और नहर में बहने लगा। लोगों ने इसकी सूचना वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह और कांस्टेबल अनुज लांबा ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बहते पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद युवक रोने लगा और रोते हुए उसने बताया कि वह बीमारी से परेशान है। इसीलिए वह आत्महत्या करने आया था।

सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा
इस दौरान पुलिसकर्मी उसे चौकी ले गए और काफी समझाया। इसके बाद उसने पुलिस को भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस ने उसके परिजनों को भी बुलाकर उसका इलाज कराने और उस पर विशेष नजर रखने को कहा है। पुलिस कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img