मेदांता ने औद्योगिक श्रमिकों के लिए शुरू किया मिशन नवचेतना

नई दिल्ली, 29 अगस्त: मिशन टीबी फ्री हरियाणा के तहत मेदांता द मेडिसिटी ने वीरवार को एक नया मिशन ‘नवचेतना’ लांच किया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य टीबी अधिकारी डॉ हितेश वर्मा, द यूनियन की कंट्री डायरेक्टर निधि बंसल, यूएसऐड के डॉ. रूबेन स्वामिकन मौजूद रहे।

इस अवसर पर मेदांता द मेडिसिटी के डॉ नरेश त्रेहान ने बताया कि मिशन ‘नवचेतना’ के तहत औद्योगिक श्रमिकों को टीबी और गैर-संचारी रोगों (मधुमेह, उच्च रक्तचाप और फेफड़ों के रोगों) के प्रति जागरूक किया जाएगा। टीबी की स्क्रीनिंग, ट्रीटमेंट और पोषण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा टीबी के उपचार सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एनटीईपी और ईएसआईसी आदि सेवा प्रदाताओं के साथ संबंध स्थापित कराया जाएगा। साथ ही उपचार में सहायक पोषण योजनाओं और निवारक उपायों (आहार नियंत्रण, वजन प्रबंधन, तंबाकू समाप्ति आदि) की जानकारी कार्यस्थलों पर दी जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img