बदमाशों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। एक बदमाश को निशानदेही के बाद गिरफ्तार किया गया। ये चारो गैंग बनाकर राह चलते लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनकी पहचान धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह उर्फ लम्बू, पुरुषोत्तम मौर्य, इमरान उर्फ चाचा को सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर गढ़ी गोल चक्कर के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुधीर गुप्ता को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश गढ़ी गोल चक्कर के पास लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। तीनों को घर लिया गया। जान से मारने की नीयत ने तीनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके पास से तीन तमंचा और एक चोरी की बाइक मिली। ये बाइक यामाहा एमटी पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच दिल्ली से चोरी की है।पकड़े गए बदमाश धीरेन्द्र , पुरषोत्तम , इमरान ने बताया कि वे लोग लूटे गए मोबाइल सुधीर को बेचते है। पुलिस ने सुधीर को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से 14 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। इनसे 8 हजार रुपए नगद बरामद हुए है। बदमाश एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैचिंग व चोरी करने के शातिर अपराधी थे। फिलहाल पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img