इंजीनियर ने सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक सोसायटी में मंगलवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 15वीं मंजिल से नीचे कूदकर जान देदी। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से पंजाब के जालंधर निवासी 36 वर्षीय पंकज परिवार के साथ के सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर फ्लैट में रहते थे। वह एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। मंगलवार को उन्होंने 15वीं मंजिल से फ्लैट की बालकनी से नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी और एक बच्चा जालंधर में गए हुए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे। लेकिन उसने किसी से कोई चर्चा नहीं की। संभव है कि यही बात आत्महत्या की वजह बनी हो। पुलिस ने पंकज के मोबाइल को कब्जे में लिया है। फिलहाल परिजनों के आने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

सुसाइड से पहले परिवार से की बात
नोएडा जोन एसीपी 3 शैव्या गोयल ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों ने बताया कि वे काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। सुसाइड करने से पहले उसने फैमली को कम्यूनिकेट किया था। उनसे बातचीत की थी। जिसके बाद उसने सुसाइड किया। हालांकि परिवार के साथ कोई झगड़ा हुआ था या नहीं इसके बारे में जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img