लिव इन पार्टनर ने शादी से किया इनकार तो युवक ने दी जान

अमर सैनी

नोएडा। थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान देदी। बताया जा रहा है कि शादी का दबाव बनाने पर लिव-इन पार्टनर और उसका परिवार युवती को परेशान कर रहा था। जिसके बाद युवती ने खौफनाक कदम उठाया। इस मामले में युवती के भाई पुलिस ने पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन पिछले 4 साल से रविंद्र सहरावत नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़ित का आरोप है कि रविंद्र ने बहन से शादी का वादा किया था, लेकिन शादी नहीं कर रहा था। जब उसकी बहन ने शादी के लिए दबाव बनाया तो रविंद्र और उसके परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। भाई ने रविंद्र और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

युवक ने की आत्महत्या
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि मूल रूप से जिला बेगूसराय बिहार निवासी 25 वर्षीय रोशन कुमार वर्तमान में गांव नवादा में सुशील नागर के मकान में रह रहा था। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को रोशन ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव और घरेलू कलह के चलते ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img