Delhi Crime: प्रीत विहार पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: प्रीत विहार पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रीत विहार थाना पुलिस की टीम ने इलाके में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम और शारिक के तौर पर हुई है .नसीम जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है.जबकि शारिक बेरोजगार है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि प्रीत विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी की प्रीत विहार इलाके के रहने वाले नसीम और शारिक इलाके में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी में सक्रिय है . इस जानकारी के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया आरोपियों के पास से चार मोबाइल बरामद हुआ है. पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी है . आरोपी नसीम के खिलाफ एक दर्जन अपराधी के मामले दर्ज है जबकि तारीख के खिलाफ 18 मुकमा दर्ज है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img