दिल्ली के दयाल पुर इलाके में एक 7 साल के बच्चे की मदरसे में संदिग्ध मौत, स्थानीय लोगों ने मदरसा के बाहर किया हंगामा

दिल्ली के दयाल पुर इलाके में एक 7 साल के बच्चे की मदरसे में संदिग्ध मौत, स्थानीय लोगों ने मदरसा के बाहर किया हंगामा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयाल पुर इलाके में एक 7 साल के बच्चे की मदरसे में संदिग्ध मौत हो गई। मामला बाबू नगर का है। यहां बच्चे की मौत के बाद लोगों ने मदरसा के घर के बाहर हंगामा भी किया। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आरोप है कि मदरसा के ही कुछ बच्चों ने मृतक बच्चे के साथ मारपीट की थी। जिसकी वजह से बच्चे की जान चली गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मदरसा के बाहर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक हाजी यूनुस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर हंगामा को शांत कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबू नगर के गली नंबर 5 में तालीम उल कुरान नाम से एक मदरसे का संचालन तकरीबन 15 साल से चल रहा है। मदरसे में क्षेत्र के 200 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं। शुक्रवार शाम को 7 साल का एक बच्चा मदरसा में बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोग मदरसे के बाहर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक हाजी यूनुस पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर हंगामा को शांत कराया। हाजी यूनुस ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img