भंगेल के व्यापारियों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। भंगेल के व्यापारियों ने एलिवेटेड रोड का कार्य धीमी गति से चलने को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद करके और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। एलिवेटेड रोड का कार्य धीमा होने की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान बाजार के दुकानदार और व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रदर्शन करने के बाद प्राधिकरण सीईओ को भी पत्र लिखा है।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि पिलर पर गाटर बनाने के लिए लोहे की शैट्ररिंग लगाई गई है। पिछले करीब दो महीने से शैट्ररिंग लगने के बाद भी दो-चार दिन ही काम हुआ है। कार्य की गति को तेज किया जाए, ताकि व्यापारियों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। भंगेल-सलारपुर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि निर्माण कार्य में काफी अनियमिताएं बनती जा रही है। जिम्मेदारी से कोई काम नहीं किया जा रहा है। पूरा सामान सड़क पर ही पड़ा रहता है। पैदल निकलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। रेहड़ी-पटरी वालों ने शेष खाली सड़क पर पूरा कब्जा कर रखा है। वहीं, व्यापारी पंकज त्यागी और पंकज गुप्ता ने कहा कि ऐसी ही स्थिति रही तो व्यापारी बाजार से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। प्राधिकरण से मांग है कि जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाए। व्यापारी मनोज कंसल ने बताया कि बाजार की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img